सुसाईट नोट लिखकर तालाब में कूंदी रजिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दो सहेलियों के मेल-जोल में एक सहेली ने दूसरी सहेली के पिता के आरोपों से तंग आकर इतनी भयभीत हुई कि उसने सुसाईड नोट लिखकर सहेली के पिता को अपनी हत्या का आरोपी बताया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

थाना करैरा क्षेत्र में राजिया पुत्री सुनब्बर खां (परिवर्तित नाम)निवासी करैरा व रेश्मा पुत्री शौकत खां उम्र 18 वर्ष निवासी करैरा आपस में सहेलियां थी। इसी बीच नाबालिग युवती राजिया का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया और वह घर से भाग गई। 

इसी बीच राजिया के पिता ने अपनी पुत्री के भागने को लेकर रेश्मा पर आरोप लगाए और उसे ना-नाप्रकार की धमकियां दी गई। जिस पर राजिया के पिता के डर-भय से तंग आकर रेशमा ने मजार के पास बने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली और एक सुसाईड नोट छोड़कर राजिया के पिता पर अपनी मौत को जि मेदार बताया। 

पुलिस ने रेशमा के सुसाईड नोट के आधार पर राजिया के पिता पर धारा 306 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!