घर से बालिका गायब, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा कस्बे के काजी मोहल्ले से बीते 11-12 दिस बर की रात्रि  एक बालिका का घर से गायब हो गई। जिसकी शिकायत पीडि़त परिजनों ने थाने में दर्ज कराई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका काजी मोहल्ले में अपने परिवार के साथ निवासरत है। जहां बीते 11-12 दिस बर की रात्रि अपने परिजनों के साथ सो रही थी। रात्रि 2 बजे से 5 बजे के बीच वह घर से अचानक गायब हो गई। 

जिसकी जानकारी सुबह परिजनों को लगी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर बालिका के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!