शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है करैरा थाना अंतर्गत आने वाले गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की मारपीट की और कई दिनो तक भूखा रखा। पिता ने अपने पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
थाना करैरा क्षेत्र में फरियादी दुल्ली पुत्र रामदयाल यादव उम्र 70 वर्ष निवासी टोरियाखुर्द ने अपने पुत्र रामकुमार यादव को बड़े नाजों से पाला-पोसा और उसे इस काबिल बनाया कि आज वह अपने परिवार का भलीभांति भरण-पोषण कर सके।
लेकिन जब बुढ़ापे का समय आया तो दुल्ली के इसी पुत्र ने उसे दगा दे दिया और आए दिन भूखा-प्यासा रखने लगा। यहां तक तो ठीक भी था पिता दुल्ली का आरोप है कि उसके पुत्र रामकुमार ने उसके साथ मारपीट तक कर दी बल्कि गालियां दी और जान से मारने तक की धमकी दी।
घटना को लेकर पिता आहत हुए और उन्होंने थाना करैरा में अपने पुत्र रामकुमार के खिलाफ मारपीट व भरण-पोषण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया।
पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरूद्ध अप. क्र. 809/15 पर धारा 323,294,506 ताहि व 4/24 माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।