शिवपुरी। जिले के बामौरकला क्षेत्र से एक बुजर्ग के द्ववारा 11 वर्षीय बालिका के साथ छेडछाड की खबर आ रही है। बताया गया है कि उक्त बुजुर्ग ने बालिका के समझ अपने निजी अंग प्रदर्शन भी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस काली पहाड़ी की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई के साथ गांव में स्थित नदी के किनारे बकरियां चराने गई थी। जहां पहले से ही आरोपी रामचरण यादव अपनी भैंसे चरा रहा था।
आरोपी ने बालिका और उसके भाई को अकेला देखा और उसकी नियत बिगड़ गई। आरोपी ने सबसे पहले उसके भाई को बातों में उलझाया और उसे रूपए देकर सामान लेने भेज दिया।
बताया गया है कि उक्त बुजुर्ग ने इस 11 वर्षीय पीडि़ता के समझ अपने निज अंग का प्रर्दशन किया। ओर बालिका को पकडकर अश£ील हरकते करना शुरू कर दी बालिका किसी तरह इस आरोपी को धक्का देकर भाग आई।
ओर बालिका ने घर आकर अपने परिजनो को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और परिजनों ने आरोपी की शिकायत थाने में दर्ज कराई पुलिस ने इस मामले में आरोपी वृद्ध रामचरण यादव के खिलाफ धारा 354, 506 बी सहित पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।