40 फुट गहरे कुंए में गिरा युवक, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्वालियर बाईपास पर स्थित श्रीराम टाईल्स वालों के गोदाम के पास एक अधेंरे कुए में कल रात एक युवक शराब के नशे में गिर गया। इस युवक को होमगार्ड टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बहार निकाला। 

जानकारी के अनुसार शहर के कत्थामिल के पास श्रीराम टाईल्स वालो के गोदाम के पास स्थित एक 40 फुट गहरे कुएं में सुनील कुमार रजक उम्र 40 साल निवासी विजयपुरा, लहार, भिण्ड शराब ने नशे मे गिर गया। 

बताया गया है कि इस कुंए में युवक के कंधे तक पानी था युवक रात भर मदद के लिए चिल्लाता रहा। सुबह जब कुंए पास स्थित रहने वाले स्थानीय नागरिकों ने उसकी आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। 

इस सूचना कोतवाली पुलिस के एसआई संजय बरैया तत्काल अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होने सारी स्थिती अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। तत्काल होमगार्ड की रेस्क्यू टीम को मदद को भेजा। 

होमगार्ड की  टीम ने इस 40 फुट गहरे में रस्सी की बनी सिढियो के सहारे 1 घटें की मेहनत के बाद इस युवक को सुरिक्षत बहार निकला। बहार निकलते ही इस युवक की बातचीत से यह युवक मानसिंक रूप से विक्षिप्त नजर आया 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!