मुन्नालाल ने CS से लगाई गुहार: A ग्रेड की नपा में प्रभारी नही फ्रेश CMO चाहिए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ए ग्रेड की शिवपुरी नगरपालिका में प्रभारी सीएमओ आरआई कमलेश शर्मा को बनाने के खिलाफ अब नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने मोर्चा खोल दिया। नपाध्यक्ष ने मप्र शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र सौंपा है जिसमेें शिवपुरी नपा के लिए फ्रेश सीएमओ एंव रिक्त पदो को भरने के लिए स्टाफ की मांग की। 

नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह का कहना है कि पीएस ने मुझे 10 दिन का समय दिया है और 10 दिन बाद कोई फ्रेश सीएमओ शिवपुरी की नपा में दिखेगा। 

नपा नगर पालिका में आजकल विकास का काम छोड़ सब कुछ चल रहा है। राजनीति हावी है, गुटबाजी शिखर पर है। सीएमओ शर्मा केवल कलेक्ट्रेट की बैठकों मे दिखाई देते है अपनी कुर्सी पर नही। 

बताया गया है कि वे अपनी कुर्सी पर नही मिलते, बाहर ही रहते है और शिवपुरी के बाहर होते हुए भी वह अपना चार्ज किसी ओर नपा के अधिकारी को नही देते है। जिस कारण कई महत्वपूर्ण कार्य रूक जाते है। 

सीएमओ कमलेश शर्मा की समय-समय पर भ्रष्टाचार की खबरे भी सुनने को आती है इसी भ्रष्टाचार को लेकर उन पर एक भ्रष्टाचार का मामला भी एक एडवोकेट की शिकायत पर ग्वालियर में दर्ज हुआ है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!