दिनारा से बाईक चोर गिरफ्तार, 3 बाईक बरामद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दिनारा में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने आए तीन मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से एक 315 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद किए आरोपियों को सिकंदरा बेरियर के पास से गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद युसुफ कुर्रेशी को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनारा में आरटीओ बेरियर के सामने दतिया रोड पर में कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास कर रहे हैं सूचना मिलने पर एसपी ने करैरा एसडीओपी सीवीएस रघुवंशी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीओपी ने थाना प्रभारी आरआर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी बनाकर बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां से मोटरसाइकिल बेचने आए आरोपी वीर उर्फ बंटी पुत्र स्व: रघुवीर सिंह राजपूत लोधी निवासी शांति नगर औरंगाबाद मथूरा हाल निवासी ललितपुर, राजेन्द्र सिंह पुत्र हरनारायण परमार निवासी बडोरा थाना जखोरा जिला ललितपुर, राजा उर्फ सीतल पुत्र बालकिशन रजक निवासी सनोरा थाना जिगना जिला दतिया को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के पास से दो 315 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!