शिवपुरी। प्रदेश की वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया आज 09 अक्टूबर 2015 को एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया आज दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी आएगी। विश्राम उपरांत दोपहर 2 बजे फतेहपुर रोड़, वार्ड क्रमांक-14 में सीसी रोड़ का भूमिपूजन करेंगी।
दोपहर 2.30 बजे टोंगरा रोड़ से माधवनगर एवं फतेहपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसी सड़क का भूमिपूजन एवं वार्ड क्रमांक-14 में विधायक निधि से सुलभ कॉ पलेक्स का भूमिपूजन करेंगी।
इसके उपरांत अपराह्न 3 बजे लश्करी कॉलोनी में सी.सी. सड़क का भूमिपूजन, अपराह्न 3.30 बजे एमीनेंट गली में सीसी सड़क का भूमिपूजन तथा अपराह्न 4 बजे वार्ड क्रमांक-35 घोसीपुरा कालीमाई मंदिर शिवपुरी में स्थित कै.श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर, अपराह्न 4.45 बजे शिवपुरी से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।