शिवपुरी। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत भवन ग्राम सिरसौद तहसील करैरा में 14 अक्टूबर 2015 को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
आवेदक मूल अंकसूचियों एवं दो फोटो सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिभा सिन्टैक्स, ईगल सिक्योरिटी सार्विसेस, श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस शिवपुरी एवं एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस आदि क पनियों द्वारा ऑपरेटर, सेल्स मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, क प्यूटर ऑपरेटर आदि शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों की विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जो पांचवी से स्नातक उत्तीर्ण हो, आयु सीमा न्यूनतम 18 से 40 वर्ष हो, मेले में भाग ले सकते है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।