शिवपुरी। सुभाषपुरा पुलिस ने हि मतगढ़ टेंहटा में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सेल्सेमन सहित संस्था के अध्यक्ष के खिलाफ ईसी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उक्त प्रकरण कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने निरीक्षण के बाद दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल ने दुकानदार की शिकायत के बाद हि मतगढ़ टेंहटा की शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। जिसमें गेंहू, चावल, नमक और शक्कर का स्टॉक नहीं मिला।
और गांव के लोगों से पूछा गया तो ज्ञात हुआ कि ग्रामीणों को तीन माह का राशन वितरित नहीं किया गया। ग्रामीणों द्वारा लगाये गए आरोप सत्य पाये गए और इसके बाद आरोपी दुकानदार ताराचंद राठौर, पंकज राठौर, दुर्गेश राठौर वनोपज सहकारी संस्था के अध्यक्ष कैलाश शिवहरे पर प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।