शिवपुरी। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गंजीपुरा रेलवे ट्रेक पर आज सुबह एक अज्ञात युवक की लाश कटी पिटी अवस्था में मिली हैं। जिसकी शिना ती के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिये हैं।
मृतक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं उसके दोनों हाथ कटे हुए हैं। जिससे पुलिस को आशंका है कि युवक ट्रेन से गिरकर कटा हैं। लेकिन पुलिस अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
गोपालपुर थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की दुर्घटना में मृत्यु हुई है या किसी अन्य कारण से।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।