शिवपुरी। बीती रात्रि पीएचक्यू लाईन पुरानी शिवपुरी में एक शराबी युवक आकाश बाल्मिक ने रमेश पुत्र नत्थूराम शाक्य उम्र 48 वर्ष निवासी पीएचक्यू लाईन की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि मृतक ने उसे शराब पीने के लिए पैसे देने से इंनकार कर दिया था।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाश बाल्मिकी के विरूद्ध भादवि की धारा 302 और 341 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने गिर तारी की पुष्टि नहीं की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि करीब 9 बजे मंदिर पास से गुजर रहा था जहां रास्ते में उसे आरोपी आकाश बाल्मिक पुत्र लिलि बाल्मिक निवासी पीएचक्यू लाईन ने उसे रोक लिया और उससे शराब के पैसे मांगने लगा जब मृतक ने रूपये देने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसको पीटना शुरू कर दिया।
और शराब के नशे में धुत्त आकाश ने पास में रखे पत्थरों से उसके चेहरे को कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।