शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मकरारा में बीती शाम एक महिला बुधिया पत्नी रघुवंश शाक्य उम्र 23 वर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में लाश पड़ी हुई मिली जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे।
बाद में पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। आज सुबह उसका पीएम शिवपुरी में किया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
फिलहाल मामले में स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो सका है कि यह घटना आत्महत्या, दुर्घटना या हत्या है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जाएगा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।