शिवपुरी। जिले के नरवर के ग्राम मोजपुर में रहने वाले एक पिता व उसके पुत्र ने बिजली कंपनी के लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि लाइनमैन ने दोनो आरोपियों की खेत में अवैध रूप से चल रही सिंचाई मोटर को जप्त कर लिया था जिसके चलते दोनो लाइनमैन से नाराज थे। पुलिस ने इस मामले में दोनो पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नरवर स्थित बिजली कंपनी में कार्यरत लाइनमैन हरिलाल पुत्र देवलाल पाल ने बीते दिनो ग्राम मोजपुर में एक सूचना पर से खेत पर अवैध बिजली कनेक्शन से चल रही सिंचाई मोटर को जप्त कर लिया था।
इसी पर से मोटर के मालिक बाबूलाल व उसका बेटा राकेश दोनो बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे जहां इसी बात को लेकर उनका लाइनमैन से विवाद हो गया और दोनो ने मिलकर लाइनमैन के साथ जमकर मारपीट कर दी।
पुलिस ने इस मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।