मेडम सिंधिया आती है और सूखाग्रस्त घोषित हो जाता है: विधायक रामसिंह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सूखे पर अब राजनीति हरियाने लगी है आरोप और प्रत्यारोप लगने लगे है। जैसे ही कांग्रेस को यह जानकारी मिली है कि जिले की 5 नही 2 तहसील सूखाग्रस्त हुई है। और प्रशासन ने कांग्रेस की जनआक्रोश रैली का आक्रोश कुचलने के लिए यह झूठी घोषणा की है और किसान के साथ धोखा किया है।

इस मामले में लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कोलारस विधायक और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने प्रशासन और विधायक राजे पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कोलारस विधायक द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि यह कैसी राजनीति है किसान आत्महत्या कर रहे है और कोई उनकी मदद के लिए आता है तो उसे मदद भी नही करने दे रहे हे।

किसानो के हित में जिला सूखाग्रस्त करने के लिए हमारे सांसद श्रीसिंधिया ने एक जनआक्रोश रैली का आयोजन किया और उससे डरकर सीएम शिवराज ने झूठी घोषणा कर दी।

लेकिन कल कलेक्टर शिवपुरी ने उसे क्लीयर किया कि 5 नही 2 तहसील सूखा ग्रस्त घोषित की है ये कैसा मजाक है, ये क्या हो रहा है,ये कैसी राजनीति है,यह समझ से परे,सीएम ने ऐसा क्यो किया क्यो किसानो के दर्द के साथ खेला ये सब समझ से परे है।

विधायक रामसिंह यादव ने इस झूठे प्रेसनोट को सदी का सबसे बडा छलावा बताया है। उन्होन स्थानीय विधायक केबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पर भी निशाना साधतेे हुए कहा कि श्रीमंत सिंधिया आती है,और बर्बाद खेतो का दौरा करती है और जिले की 5 तहसील सूखाग्रस्त घोषित हो जाती है। वे भी बडे-बडे बयान दे जाती हु किसानेा के साथ अन्याय नही होने दिया जाऐगा।

प्रशासन ने झूठा सर्वे कर किसानो के साथ अन्याय तो किया है उनकी विधायका ने भी इस सर्वे को झूठा बताया था अब सीएम ने धोखा दे दिया है। कांग्रेस इस मामले में शांत नही बेठैंगी। अगर पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित नही किया तो वह वह उग्र प्रर्दशन करेंगी। और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!