शिवपुरी। अखिल भारतीय ग्वाल महासभा जिला शिवपुरी द्वारा आज ग्वालो के महाकुंभ के रूप में 25 अक्टबूर को समाज का युवक-युवती परिचय स मेलन, प्रतिभा स मान समारोह एवं ग्वाल जागृति संदेश स्मारिका का विमोचन कार्यक्रम स्थानीय गांधी पार्क मैदान शिवपुरी में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के ग्वाल बन्धुओं की उपस्थिति आयोजन की गरिमा को बढ़ाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ग्वाल महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल के अनुसार प्रचार मंत्री बृजेश यादव (ग्वाल) ने बताया कि ग्वाल समाज शिवपुरी का यह प्रथम कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर का आयोजित किया जा रहा है जिसमें समाज की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, समाज की होनहार प्रतिभाओं, समासेवियों एवं समाज के युवक-युवतियों का परिचय स मेलन होगा इसके अलावा समाज की स्मारिका ग्वाल जागृति संदेश जिसमें सामाजिक जनगणना का समावेश किया गया है का विमोचन कार्यक्रम होना है।
कार्यक्रम में पिछोर विधायक के.पी.सिंह कक्काजू, विधायक कोलारस रामसिंह यादव, विधायक पोहरी प्रहलाद भारती व नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवा सहित ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन ग्वाल टीटीई झांसी, संयोजक आर.के.हांस इटारसी, कोषाध्यक्ष संतोष रियार गुना, राष्ट्रीय युवा इकाई अध्यक्ष यश कछवाए सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल शिवपुरी व प्रदेशाध्यक्ष सीहोर भोपाल से सीताराम यादव(ग्वाल) विशेष रूप से मौजूद रहेंगें।
इसके अतिरिक्त संपूर्ण भारत वर्ष से ग्वाल बन्धुओं की सहभागितों उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में रहेगी इसके लिए परिचय फार्म, प्रतिभाऐं व पुस्तिका में लेख संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां संकलि कर ली गई है। कार्यक्रम में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर से ग्वाल बन्धु शामिल होकर आयोजन को सफल बनाऐंगें।
