राज्य शासन के चार वरिष्ठ अधिकारी आज से करेंगे जिले का दौरा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के तहत 25 से 27 अक्टूबर तक जिले में राज्य शासन के चार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिले की 8 तहसीलों का दौरा कर अवर्षा के कारण निर्मित हुई सूखे की स्थिति का जायजा लेंगे तथा खरीफ फसलों की स्थिति का अनुमान तथा कृषकों से चर्चा कर जानकारी हासिल करेंगे।

उक्त जानकारी कलेक्टर राजीव दुबे ने आज आयोजित हुई बैठक में दी। इस मौके पर बैठक में एडीएम जेडयू शेख, जिला पंचायत सीईओ डीके मौर्य, जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

शायकीय कर्मियों को मुख्यालय नही छोडऩे के आदेश
कलेक्टर दुबे ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी एवं कर्मचारी 25 से 27 अक्टूबर तक किसी प्रकार के अवकाश पर नहीं जाएगे और न ही अपना मु यालय छोड़ेगे।

उन्होंने बताया कि मु यमंत्री के निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में 25 से 27 अक्टूबर तक राज्य शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिलों में पहुंचकर अवर्षा के कारण निर्मित हुई सूखे की स्थिति का मैदानी क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे तथा कृषकों से भी चर्चा करेंगे।

यह अधिकारी करेंगे भ्रमण
कलेक्टर ने बताया कि 25 से 27 अक्टूबर तक जिले में चार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करेंगे। जिसमें शिवपुरी एवं कोलारस के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एमके सिंह, करैरा एवं नरवर तहसील के लिए भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एपी सिंह, पिछोर एवं खनियांधाना तहसीलों के लिए भारतीय वन सेवा के अधिकारी गिरधर राव और पोहरी एवं बदरवास तहसीलों के लिए भारतीय वन सेवा के अधिकारी  एसके मण्डल शामिल है।

26  को जिले का भ्रमण करेंगी प्रभारी मंत्री
26 अक्टूबर को प्रदेश की पशुपालन व जिले की प्रभारी मंत्री कुसुम मेहदेले जिले के ठर्रा, झिरी, बीलवारा, शिवपुरी, खोड़, पिछोर आदि स्थानों पर किसान चौपाल कार्यक्रमों में उपस्थित होकर कृषक से अवर्षा एवं कृषि पर चर्चा करेंगी।

उन्होंने प्रभारी मंत्री के कार्यक्रमों की आवश्यक व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि कृषि चौपालों के समन्वय का कार्य उपसंचालक कृषि करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!