शिवपुरी, लुटेरी दुल्हन सहित 2 गिरफ्तार,नकली शादी कर बारातियो के साथ मारपीट

vikas
0
shivputi-news
शिवपुरी।
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर शिवपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा की एक महिला से शादी कराने का झांसा देकर पहले 99 हजार रुपए ऐंठे गए, फिर रास्ते में रोककर और पैसों की मांग की गई। विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई, वाहन में तोड़फोड़ की गई और जान से मारने की धमकी देकर कथित दुल्हन को अपने साथ ले जाया गया। मामले में पिछोर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हरियाणा से आई महिला बनी ठगी का शिकार
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम जिले की सोहना तहसील अंतर्गत ग्राम घेंगोला निवासी प्रीति पत्नी सुधीर फोगाट (32) ने थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि कल्ला उर्फ प्रेमकुमार लोधी, शिवानी लोधी, प्राण सिंह यादव और उनके दो अन्य साथियों ने सुनियोजित तरीके से योगेंद्र नामक युवक से वास्तविक विवाह कराने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने विश्वास में लेकर फोन-पे के माध्यम से 99 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

रास्ते में रोककर मांगे और पैसे, विरोध करने पर हमला
पीड़िता का आरोप है कि तय स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और अतिरिक्त रकम की मांग करने लगे। जब उन्होंने और पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि शिवानी को अपने साथ ले जाया गया और पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
शिकायत के आधार पर थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 332/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 119(1), 318(4), 126(2), 115(2), 324(4), 351(3) और 3(5)** के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 जुलाई को कार्रवाई करते हुए कल्ला उर्फ प्रेमकुमार लोधी निवासी प्रतापपुरा और शिवानी लोधी निवासी सेमरी, थाना पिछोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय पिछोर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल पिछोर भेज दिया गया। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, उपनिरीक्षक अरविंद सागर, प्रधान आरक्षक रामहेत सिंह सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!