नकली किन्नर कर रहे है बसूली, किन्नरो ने कि पुलिस से शिकायत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के कुछ किन्नरो ने कोतवाली व देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कोई दो बहरूपिए उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर शहर में लोगो से दीवाली के नाम पर जबरन की बसूली कर रहे है।

इधर उन लोगो के इस कृत्य ये उनका जबरन ही नाम बदनाम हो रहा है। ऐसे में पीडि़त किन्नरो ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द उन बहरूपियों को पकड़कर स त से स त कार्रवाई की जाए।

जानकारी के मुताबिक किन्नर सानिया, फिरोज, गुच्ची, मंजू मौसी व ममता मौसी ने आज एक शिकायती आवेदन के माध्यम से शिकायत की है। उनका कहना है कि वे व उनका पूरा समाज शादी विवाह, त्यौहारो सहित बच्चें होने पर बधाई गाने का कार्य कर उनसे शगुन में पैसे लेते है।

लेकिन एक साल पहले एक हादसे में हमारे समाज के कुछ किन्नरौ की मौत होने के बाद से दो लोग बहरूपिया बनकर शहर व जिले भर में कई स्थानों पर हमारा नाम लेकर जबरन की बसूली कर रहे है।

साथ ही वे भ्रामक जानकारी फैला रहे है कि किन्नरो ने उनको पैसे लेने के लिए नियुक्त किया है। ऐसी स्थिति में उनका नाम बदनाम हो रहा है। इसलिए उनके खिलाफ स त कार्रवाई की जाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!