महिला ने खेत पर गटका जहर, हुई मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मकरारा में शुक्रवार की शाम एक महिला  ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। परिजन जब तक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे उससे पूर्व ही महिला ने अपना दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम मकरारा में रहने वाली एक महिला बुधिया(23) पत्नी रघुवंश शाक्य ने बीती शाम खेत पर काम करने के दौरान जहर गटक लिया। 

महिला के जहर गटकने के साथ ही उसकी हालत बिगडऩे लगी जिस पर से उसके परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन इलाज से पूर्व ही महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला ने जहर क्यो खाया इसका अभी खुलासा नही हो पाया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!