शिवपुरी। जिले के करैरा स्थित अमोला थाना क्षेंत्र के सलैया व अमोला के बीच फोरलेन हाइवें किनारे लकडिय़ा बीन रहे एक किशौर बालक में आज शाम को एक वाहन ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी।
इस घटना में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को गिर तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अमोलपठा में रहने वाला कल्लू (15)पुत्र पप्पू आदिवासी अपने मौसी के घर अमोला सबरैंज के पास स्थित आदिवासी बस्ती में आया था।
कल्लू आज शाम करीब 4 बजे हाइवें किनारे लकडिय़ा बीन रहा था उसी समय पीछे से आ रही एक आयशर वाहन चालक ने कल्लू में तेजी से टक्कर मार दी। इस घटना में कल्लू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।