शिवपुरी। जिले के नरवर थानान्तर्गत मगरौनी में कल हुई एक युवक की हत्या और इसके प्रतिक्रया स्वरुप हुए उपद्रव के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। खुद पुलिस अधीक्षक एम,यू,कुर्रेशी ने मगरौनी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया वहाँ के हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं।
पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जिन्होंने हिंसक हमला बोलकर दीपेन्द्र राजपूत की कल सरेशाम हत्या कर दी थी। आरोपी पक्ष के घर सूने पड़े हुए हैं और ओझा समुदाय के ज्यादातर लोग मोहल्ले से पलायन कर चुके हैं।
इलाके में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मारे गए दीपेन्द्र राजपूत के पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ भी क्रॉस मुकदमा थाने में दर्ज कर लिया है जिसे लेकर यह पक्ष भी तिलमिलाया हुआ है।
आज भी ठाकुर मोहल्ला और कटरा मोहल्ला इलाके में बड़ी सं या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
उल्लेखनीय है कि मगरौनी में कल शाम के ठाकुर समुदाय के 22 वर्षीय युवक दीपेन्द्र राजपूत की कटरा मोहल्ला निवासी ओझा परिवार के लोगों ने आपसी विवाद और बॉबी ओझा नामक युवक की मारपीट से गुस्सा कर हत्या कर दी थी।
हत्या की यह वारदात इसलिए घटित हुई क्योंकि दीपेन्द्र राजपूत ओझा परिवार के बॉबी ओझा से रंगदारी मांग रहा था और इसी को लेकर अक्सर उसकी मारपीट करता था।
ओझा समुदाय के गिर्राज ओझा, दिनेश ओझा, बॉबी ओझा एवं इनके पिता राजू ओझा सहित पुलिस ने विष्णुकांत झा एवं लाला गुर्जर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मुकदमा फरियादी माधव सिंह राजपूत पुत्र करण सिंह राजपूत निवासी मगरौनी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 394ध्15 पर कल देर रात दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने घायल बॉबी ओझा उसके पिता राजू ओझा, भाई गिर्राज और दिनेश ओझा को गिर तार कर लिया हैै।
उधर सूत्रों की मानें तो इस हत्याकाण्ड के प्रतिक्रिया स्वरूप माधौ सिंह राजपूत और उसके अन्य समर्थकों ने बड़ी सं या में एकत्र होकर ओझा परिवार के घरों पर धाबा बोल दिया था, वहाँ एक कार की तोडफ़ोड़ भी कर दी गई तथा कटरा मोहल्ले में जमकर बवाल काटा।
इस हमले में ओझा परिवार के कई सदस्य बुरी तरह घायल हुए पुलिस को स्थिति काबू करने के लिए बड़ी मशक्कत करना पड़ी। कल रात से ही पूरा मगरौनी कस्बा पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया है ।
मगरौनी चौकी पुलिस ने दी जानकारी में बताया कि पुलिस ने इस मामले में भी ओझा परिवार की रिपोर्ट पर से माधौ सिंह राजपूत के पक्ष पर भी आपराधिक धाराओं में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।