शिवपुरी। शहर के पीएचक्यू लाइन निवासी रमेश शाक्य उम्र 50 वर्ष की लाश मोहल्ले के ही आकाश वाल्मीकि के यहां मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीएचक्यू लाइन के निवासी आकाश वाल्मीकि के यहां मोहल्ले के रमेश शाक्य की बंधी हुई लाश पड़ोसियों को दिखी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर देहात थाना क्षेत्र के टीआई संजीव तिवारी और एसडीओपी गुरुदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।
और घटनास्थल का जायजा लिया लाश खून से लतपथ थी और बंधी हुई थी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि आकाश के घटना के बाद से आकाश और उसके सभी परिजन फ रार हैं बताया जाता है कि रमेश शाक्य भवन निर्माण में कारीगरी करता था।
टीआई संजीव तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है फिलहाल हमने लाश पीएम के लिए भेज दी है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएंगे घटना के पीछे के कारणों के बारे में जांच की जा रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।