5 में से 2 सूखाग्रस्त घोषित, राजे और प्रशासन हवाई फायर की निकली पोल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी शिवपुरी की पूरी राजनीति पर सूखे पर केंद्रित है। सूखे को लेकर सांसद सिंधिया की जनअक्रोश रैली के आक्रोश को रौंदने के लिए प्रशासन और यशोधरा राजे के प्रेसनोटो की पोल खुल गई है। खबर आ रही है कि शिवुपरी की 5 नही 2 तहसील सूखाग्रस्त घोषित की गई है।

बुधवार को केवल शिवपुरी व करैरा तहसीलों को सूखा ग्रस्त किए जाने के ऑर्डर भोपाल से जारी किए गए हैं। इसमें जिले की शेष तीन तहसील पोहरी, बैराड़, कोलारस का नाम शामिल नहीं है।

वहीं जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर राजीव दुबे का कहना है कि हमने पांच तहसीलों को सूखा ग्रस्त घोषित किए जाने का प्रस्ताव भोपाल भेजा था। इसमें से दो करैरा व शिवपुरी को सूखा ग्रस्त घोषित किए जाने के ऑर्डर आ गए हैं। शेष तीन तहसीलों के ऑर्डर नहीं आए हैं।

वहीं दूसरी ओर इन तीन तहसीलों के सूखाग्रस्त में शामिल ने होने से अब कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनाक्रोश रैली से पहले लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसा झूठा खेल खेला गया।

कांग्रेस की मांग है कि किसानों की मदद के नाम पर भाजपा सरकार गुमराह करने का काम बंद करे और राहत पैकेज की घोषणा कर तुरंत मुआवजा बांटा जाए।

गौरतलब है कि जिले में इस साल कम बारिश के बाद खरीफ सीजन की सोयाबीन व उड़द की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान को देखते हुए किसान पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मामला फाइलों में लटका पड़ा है।

वहीं जिला कांग्रेस के हरवीर रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। सांसद सिंधिया की जनाक्रोश रैली से पहले गुमराह करने के लिए यह बात फैलाई गई कि पांच तहसील सूखा ग्रस्त घोषित की गई जबकि अभी लिखित में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

दो तहसीलों के आए हैं ऑर्डर
हमारे यहां से पांच तहसीलों को सूखा घोषित करने का प्रस्ताव भोपाल भेजा गया था। अभी हमारे पास इन पांचों में से करैरा व शिवपुरी तहसीलों को सूखा ग्रस्त घोषित करने के ऑर्डर आए हैं। शेष तीन के ऑर्डर नहीं आए हैं।
राजीव दुबे, कलेक्टर, शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!