शिवपुरी। आज कोलारस थाना क्षेत्रंतर्गत कोलारस कस्बे में एक टमाटर से भरे पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन स्टाफ जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भाग निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन कमांक यूपी 91 डी 3149 जो कि कोलारस के ग्राम मोहरा से टमाटरों की क्रेट भरकर कानपुर जा रही थी।
यह वाहन जैसे ही कोलारस के केपीएस स्कूल के समीप पहुंचाए वाहन में अचानक स्पार्किंग हुई और आग भड़क गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही वाहन स्टाफ को लगी तो वे आनन फानन में गाड़ी से कूदकर बाहर आ गए।
जब इस वाहन को आग से बचाने के प्रयास किए जाते तब तक यह पिकअप वाहन धूं धूं कर जल चुका था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।