सूखा+विघुत विभाग की लापरवाही= किसान की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सूखे की चपेट से बर्बाद हो रही फसलों को बचाने के लिए अब किसान टैंकर से पानी देने का उपक्रम अपना रहे हैं और आज यही उपक्रम एक किसान को उस समय भारी पड़ गया जब वह टैंकर से टमाटर के खेत में पानी लगवा रहा था।

इसी दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से टैंकर  चालक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। यह घटना सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम चंदनपुरा में घटित हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच प्रार भ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुरा में गाँव के ही निवासी करण सिंह धाकड़ के खेत में खड़े टमाटरों में आज टैंकर से पानी दिया जा रहा था।

पानी देने के दौरान जब टैंकर चालक सुखवीर सिंह दांगी पुत्र अमर सिंह दांगी निवासी देहरदा गणेश हाल निवासी बटानिया के पास चंदनपुरा टैंकर पर चढ़कर लेजम को इक_ा कर रहा था तभी बीच खेत में से निकली हाइटेंशन विद्युत लाइन से उसका सिर टकरा गया।

सुखवीर का सिर जैसे ही विद्युत लाइन से टकरा वह झटका जमीन पर आ गिरा। करंट का झटका इतना तेज था कि सुखवीर की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। सुखवीर को करंट लगने की सूचना खेत मालिक करण सिंह द्वारा अन्य खेतीहरों और सुखवीर के परिजनों को दी।

मौके पर पहुंची सतनवाड़ा पुलिस ने सुखवीर के शव को पोस्टमार्टम हेतु पीएम हाउस भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाए आरोप
आज जिस खेत में करंट लगने से सुखवीर दांगी की मौत हुई है वहां मौजूद अन्य खेत मालिक ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में करंट से यह पांचवी मौत है। यहाँ के खेतों से गुजरी विद्युत की मेन लाइन काफी नीचे से गुजरी है जिस कारण आए दिन लोग करंट की चपेट में आ रहे हैं।

आज जो टैंकर चालक इस विद्युत लाइन की चपेट में आया है। वह लाइन भी अत्यंत नीची थी जिस कारण वह उसका सिर इस लाइन से टकरा गया।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग को कई बार इस बारे में लिखित में शिकायत की गई मगर विभाग ने कोई सुनवाई नहीं और आए दिन लोग इस लाइन की चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे हैं।

मौके पर मौजूद सतनवाड़़ा थाना प्रभारी का भी कहना था कि यहां कि खेतों से विद्युत लाइन काफी नीचे से गुजरी है जिस कारण लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं, हम भी इस बारे में विद्युत विभाग को लिखकर लाइनें ऊंची करवाने के लिए पत्र लिखेंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!