दहेज के लिए पति ने की मारपीट, दहेज प्रताडना का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और आए दिन दहेज की प्रताडऩा का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि उसका पति जब से शादी हुई है तब से आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और दहेज के लिए प्रताडि़त करता है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर पति के  खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र में पुरानी शिवपुरी निवासी बबीता पत्नि राजकुमार रजक उम्र 46 वर्ष ने आरोप लगाया कि उसका राजकुमार आए दिन उसके साथ मारपीट व दहेज के लिए प्रताडि़त करता है। जब बबीता के सब्र का बांध टूट गया तो वह पुलिस थाने दहेत पहुंची और पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के बयानों पर पति राजकुमार रजक के विरूद्ध धारा 498ए, 323,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति की प्रताडऩा वह विवाद के बाद से झेलती आ रही है लेकिन जब पति में कोई सुधार नहीं आया तो वह पुलिस थाने में न्याय की आस लेकर शिकायत करने पहुंच गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!