शिवपुरी। शहर में बढ़ रही बाईक चोरी की घटना में एक और बाईक चोरी शामिल हो गई। घटना थाना देहात के आदर्श नगर कॉलोनी की है जहां घर के बाहर खड़ी बाईक को अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चुरा लिया। बाद में पीडि़त पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना देहात क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी फरियादी संजय पुत्र गुरूदयाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती 4 अक्टूबर के दिन उसकी बाईक टी.व्ही.एस. क्रमांक एम पी 33 एमएफ 5260 घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी बीच करीब दोप. 3 बजे वह घर से बाहर निकलने को हुआ तो देखा कि बाईक घर के बाहर से नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब संजय को बाईक नहीं मिली तो वह समझ गया कि चोरों ने उसकी बाईक को निशाना बना दिया। बाद में संजय पुलिस थाने पहुंचा और अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 279 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।