शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र में पानी भरने का नलकूप तोडऩे का मामला सामने आया है। यहां बताया जाता है कि जब वहां मौके पर क्षेत्र का ही एक नागरिक पहुंचा तो उक्त आरोपी ने उससे गाली-गलौज भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहा निवासी गब्बर परिहार पुत्र गोवन्दि परिहार ने शिकायत दर्ज कराई कि वार्ड में लगे नलकूप को लुहारपुरा निवासी गौतम झा द्वारा तोड़ा गया। जब गब्बर ने उसे ऐसा करने से मना किया तो गौतम ने गाली-गलौज भी की। बाद में नलकूप तोडऩे की सूचना गब्बर ने पुलिस थाने में दी और आरोपी गौतम झा के विरूद्ध धारा 279,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।