शिवपुरी। पुलिस थाना सतनबाड़ा क्षेत्र में एक खेत में सुरक्षा की दृष्टि से डाले गए करंट में दो गायों की जान फंस गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में गाय मालिक को जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचा और खेत मालिक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में निवारत फरियादी सुरेन्द्र पुत्र कप्तान गुर्जर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी गायें बीते रोज जंगल में चरने गई थी जब वह लौटकर आई तो देखा कि ग्राम ठेव में शाम 7 बजे के करीब आरोपी जगत सरदार निवासी हरियाणा ने अपने खेत पर लगाई तार फैंसिंग में लगे करंट से गाय इसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। इन गायों की मौत के मामले में सुरेन्द्र ने ेात मालिक जगत सरदार के विरूद्ध धारा 429 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।