शिवपुरी। पुलिस थाना नरवर क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने करीब 35 हजार रूपये की 05 सोलर प्लेट चुरा ली और मौके से भाग गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों को लगी तो एक ग्रामीण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नरवर क्षेत्र के महुअर डैम निवासी फरियादी राकेश पुत्र नाथूराम शर्मा उम्र 56 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात्रि को किन्हीं अज्ञात चोरों ने ग्राम में धावा बोला और मकान की छतों पर लगभग करीब 35 हजार रूपये की 05 सोलर प्लेंटों को चुरा लिया। घटना रात के अंधेरे में घटित हुई जब ग्राम में अंधेरा पसरा हुआ था। सुबह होने पर ग्रामीण जागे और घटना को देखा तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।