शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में खेत पर रखी एक विद्युत मोटर को भी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इस मामले में फरियादी ने एक युवक पर संदेह जताया और पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र में फरियादी टीकम पुत्र मानसिंह वैश्य उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम जुझाई ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात्रि को किन्हीं अज्ञात चोरों ने करीब रात 11 बजे उसके खेत पर रखी विद्युत मोटर को चुरा लिया। सुबह होने पर टीम पुलिस थाने पहुंचा और एक युवक लायकरा बघेल पर इस चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर लायकरा बघेल के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।