शिवपुरी। थाना देहात क्षेत्र में पुरानी रंजिश भुनाते हुए आरोपियों ने मिलकर फरियादी का रास्ता रोका और विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट में फरियादी ने पुलिस थाने में आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना देहात में शिकायत करते हुए फरियादी नेतराम पुत्र मेहरबान गुर्जर उम्र 50 वर्ष निवासी टीलाघा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ ग्राम टीलाघाट के ही आरोपीगण राजू, बलवीर, सीताराम, रणवीर गुर्जर ने पुराने विवाद को भुनाते हुए बीते रोज उसका रास्ता रोका और विवाद करते हुए सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में नेतराम को चोटें आई और घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।