शिवपुरी। लॉयंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के अनुसार बीते रोज एक दंत शिविर स्थानीय कन्या हाई सेकंडरी स्कूल सदर बाजार में आयोजित किया गया। इस शिविर में दंत चिकित्सक दुष्यंत दुबे ने उपस्थित रहकर दंत समस्या से ग्रसित स्कूल की कई छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक उपचार के साथ दांतों को स्वस्थ्य कैसे बनाये रखे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर लायंस क्लब सेंट्रल की अध्यक्ष श्रीमती बिंदू छिब्बर, सचिव धर्मेंद्र जैन, राजेंद्र गंगवाल, रामशरण अग्रवाल, वीरेेंद्र जैन, संजय गौतम, डॉ. भगवत बंसल, घनश्याम सर्राफ, एमजेएफ सुनील जैन, अशोक रन्गढ़, श्रीनिवास उपाध्याय, गोपेेंद्र जैन, प्रमोद गर्ग, विनय शर्मा, उमा उपाध्याय व बबीता जैन के साथ वरिष्ठ समाजसेवी लॉयंस अशोक ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। दंत शिविर के दौरान विद्यालय में अध्ययन करने वाली सैकड़ों छात्राओं ने शिविर का लाभ लिया और अपने दंत परीक्षण करवाकर उपस्थित चिकित्सक से आवश्यक सलाह प्राप्त करते हुये स्वास्थ्य लाभ लिया।
समाजसेवी संस्था लॉयंस सेंट्रल के सेवा सप्ताह के दौरान लगा दंत शिविर सैकड़ों लाभान्वित
10/09/2015
0
Tags


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।