जलावर्धन पर खतरा: दोशियान कंपनी की ब्लैकमैंलिग, सरकार का चिंतन शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के प्यासे कंठो की प्यास बुझाने वाली योजना पर फिर खतरा आ गया है इस योजना पर काम शुरू करने वाली दोशियान कंपनी ने भुगतान का लेकर सरकार पर दबाब बनाने के लिए काम रोक देने के सामाचार प्राप्त हो रहे है।

बताया गया है कि दोशियान कंपनी सरकार से लगभग 6 करोड़ रूपया अग्रिम भुगतान की मांग कर रही है। जिसके बारे में फैंसला कैबिनेट बैठक में होगा। इस फैसले के पूर्व दोशियान कंपनी ने काम रोक दिया है।

नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि दोशियान कंपनी लगातार ब्लेकमेल कर रही है। अधिक दर के भुगतान के विषय में राज्य शासन ने दोशियान कंपनी को जल उपभोक्ताओं से 25 वर्ष के स्थान पर 28 वर्ष तक  बसूली के अधिकार दे दिये हैं। नगर पालिका अधिकारियों का कथन है कि वह दोशियान कंपनी के रूख से परेशान हो गए हैं।

उनका जिस तरह का रवैया है उससे अप्रैल 2016 तक सिंध का पानी शिवपुरी आने की संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में मड़ीखेड़ा पेयजल परियोजना के दुबारा टेंडर होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

कंपनी शासन और नगर पालिका की मजबूरी का फायदा उठाने पर आमादा है और नित प्रतिदिन उसकी शर्तें बढ़ती जा रहीं है। नगर पालिका ने मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना के टेंडर लगा भी दिये थे, लेकिन टेंडर की समयावधि के पूर्व ही भ्रमित करने के लिए दोशियान कंपनी ने काम शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही टेंडर की समयावधि निकली काम रोक दिया गया है।

एक ओर तो सिंध का पानी शिवपुरी आने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही। दूसरी ओर कम वर्षा होने के कारण शीघ्र ही पेयजल संकट गहराने के आसार बन रहे हैं। इससे आने वाले समय में नगर पालिका को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!