शिवपुरी। जिले के मगरौनी कस्बे में प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में चली लाठियों में कल एक युवक की मौत हो गई थी और इसी मारपीट में एक ओर घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई है।
विदित हो कि मगरौनी निवासी दीपेन्द्र पिछले ल बे समय से इलाके के व्यक्तियों के साथ मारपीट करता था। उसने पिछले एक माह में मगरौनी निवासी बॉबी ओझा पुत्र राजू ओझा के साथ तीन बार मारपीट की जिसकी शिकायत कथित तौर पर बॉबी ने मगरौनी और नरवर पुलिस से की लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की।
कल फिर दीपेन्द्र ने बॉबी ओझा की मारपीट कर डाली। इसके बाद बॉबी ओझा के आक्रोशित परिजनों ने दीपेन्द्र की तलाश करना शुरू कर दी। जब उन्हें दीपेन्द्र मिला तो उन्होंने दीपेन्द्र पर लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में दीपेन्द्र की मौत हो गई।
दीपेन्द्र द्वारा बॉबी ओझा की मारपीट की थी जिसकी आज ईलाज के दौरान आज मौत हो गई।पुलिस ने अब दोनो पक्षो पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।