शिवपुरी में राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट 30 से

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। क्रिकेट के प्रति बढ़ते रूझान को ध्यान में रखते हुए प्रदेश और संभाग सहित अखिल भारतीय स्तर के क्रिकेट खिलाडिय़ों से सुसज्जित टीमों के लिए आगामी 30 अक्टूबर से राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पोलोग्राउण्ड मैदान में किया जा रहा है।

यह आयोजन माधवराव सिंधिया क्रिकेट अकादमी और वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी व कोच छोटे खां क्रिकेट अकादमी शिवपुरी के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रतियोगिता संबंधी जानकारी देते हुए वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां एवं कपिल यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय टी-20 प्रतियोगिता की तर्ज पर खेली जाएगी।

जिसमें राजस्थान एकादश, मुरादाबाद, झांसी, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, गुना, मप्र क्रिकेट अकादमी दतिया, श्योपुर सहित शिवपुरी की दो क्रिकेट टीमें मैच खेलेंगी। प्रतियोगिता के खिलाड़ी रंगीन पोशाक में व सफेद लेदर बॉल के साथ खेलेंगें।

इसके अलावा अन्य पुरूस्कार भी प्रतियोगिता में रखे गए है जिसमें भाग लेने वाली टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए यह पुरूस्कार प्रदान किए जाऐंगें। आयोजन की सफलता के लिए कमेटी गठित की गई है जिसमें वरिष्ठ खिलाड़ी छोटे खां, उपाध्यक्ष शमी खान, सह सचिव भरत व्यास नीटू एवं बृजेन्द्र सिंह ब बईया, उमेश शर्मा होंगें तथा कोषाध्यक्ष गिरीश मिश्रा मामा है।

इसके अलावा प्रतियोगिता के प्रथम पुरूस्कार के विजेता को 21 हजार रूपये की राशि सोनू कुशवाह व उपविजेेता का द्वितीय पुरूस्कार 11 हजार रूपये की राशि इब्राहिम खान पार्षद की ओर से दी जावेगी। मैन ऑफ द सीरिज का पुरूस्कार प्रेम स्वीट्स एवं बेस्ट बल्लेबाज का पुरूस्कार मुकेश वशिष्ठ तथा प्रतियोगिता में अन्य पुरूस्कार भी सहयोगी लोगों द्वारा प्रदाय किए जाऐंगें। संरक्षक मण्डल में चन्द्रशेखर शर्मा चंदूबाबूजी, सूबेदार पुरूषोत्तम विश्नोई, सिद्धार्थ लढ़ा, मनीष गोयल काका, ऋषभ श्रीवास्तव, पवन कुशवाह, मनीष वशिष्ठ, हेमंत ओझा आदि शामिल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!