शिवपुरी। भौंती के ग्राम केढऱ में रहने वाली एक महिला के साथ बीती रात उसी गांव में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर बलात्कार कर दिया।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम केढर निवासी एक 30 साल की महिला 24-25 अक्टूबर की रात अपने घर में अकेली थी। घर के सभी लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे।
इसी दौरान महिला को अकेला पाकर उसका पड़ौसी बल्लू पुत्र धनीराम लोधी घर में घुस आया और उसने महिला के साथ बलात्काहर कर दिया।
आज सुबह पीडि़ता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।