घर में घुसकर चोरी के प्रयास में मकान मालिक को मारा बका

0
शिवपुरी। जिले के नरवार कस्बे के ग्राम सिमरिया में बीती रात एक शातिर चोर एक मकान में चोरी की नीयत से घुस गया। चोर की आहट पर जैसे ही मकान मालिक जागा तो चोर ने उस पर बके से हमला कर दिया और बिना चोरी की वारदात को अंजाम दिए मौके से फरार हो गया।

इस घटना में मकान मालिक को चौटें आई है जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया। पीडि़त ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिमरिया निवासी नितेन्द्र पुत्र लच्छीराम रावत अपने घर में रविवार की रात सो रहा था। इसी दौरान एक शातिर अज्ञात चोर घर में घुस गया।

चोर चोरी के लिए सामान की उलट-पलट कर रहा था इसी दौरान अचानक से नितेन्द्र की नींद खुल गई जिसे जागता देख चोर ने नितेन्द्र पर बके से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

इस घटना में नितेन्द्र के सिर में चोटे आई है तथा सुबह उसने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि इस पूरी घटना में चोर घर से कोई सामान नही ले जा सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!