शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में कुछ युवकों ने मिलकर पुरानी रंजिश भुनाते हुए महिला के साथ मारपीट कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला ममता पत्नि रिंकू शाक्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ बीते रोज देर शाम लगभग 4 बजे आरोपी बृजेन्द्र, राजेन्द्र, जूली, भरोसीलाल वाल्मीकि निवासी इन्द्रा कॉलोनी ने रास्ता रोका और विवाद करते हुए मारपीट की है।
आरोपियों ने पुरानी भुनाते हुए इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग खड़े हुए। महिला ने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस थाना कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध धारा 323,294,506,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।