बैराड़। आज सुबह करीब 11 बजे बरौद रोड़ पर एक जननी एक्सप्रेस ने बाईक में टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 ए बूलेंस की सहायता से शिवपुरी अस्पताल लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र सीताराम बाथम, राजू पुत्र पूरन परिहार निवासीगण बरौद बैराड़ से बरौद के लिए बाईक पर सवार होकर निकले थे।
सुबह करीब 11 बजे तेजगति में आ रही जननी एक्सप्रेस ने बाईक में सामने से टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि जननी एक्सप्रेस को धर्मेन्द्र पुत्र शिवदयाल धाकड़ चला रहा था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।