शिवपुरी। बीती शाम दिनारा थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित रामू ढावे के सामने एक मोटर साईकिल ने पीछे से आ रहा स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मोटर साईकिल पर सवार परिवार के तीन सदस्य घायल हो गये। जबकि एक मासूम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन के चालक के खिलाफ धारा 279,337 सहित 304 ए का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश केवट निवासी ग्राम बमना पिछोर अपनी दो बेटियों और पत्नि के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर झांसी से पिछोर लौट रहा था।
शाम करीब 6 बजे वह हाईवे पर स्थित रामू ढावे के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहा वाहन क्रमांक एमपी 36 बीबी 1261 ने मोटर साईकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मुकेश और उसकी पत्नि व एक बच्ची सड़क पर गिर गए।
जबकि उसकी दूसरी बच्ची मुस्कान उम्र 8 वर्ष की सड़क के दूसरी ओर गिरने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।