मनचलों ने सारेराह छात्रा का दुपट्टा खींचा, की मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करौंदी कॉलोनी में कल कोचिंग से लौट रही एक युवती के साथ दो मनचले युवकों पवन शाक्य और भोला शाक्य ने उसका दुपट्टा छीनकर उसके साथ अश£ील हरकतें कर उसकी मारपीट कर दी।

वहीं उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों भाग निकले। जिसकी शिकायत पीडि़त युवती ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 354, 323, 506, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करौंदी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती कल सुबह सात बजे कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी तभी रामजानकी मंदिर के पास करौंदी कॉलोनी के दो युवक पवन शाक्य और भोला शाक्य निवासी सईसपुरा ने युवती को रास्ते में रोक लिया और उसका दुपट्टा छीनकर उसे जबरन पकड़ लिया।

इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ अश£ील छेडख़ानी शुरू कर दी। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट की और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना का जिक्र परिवार वालों से या पुलिस से किया तो वह उसे जान से मार देंगे और आरोपी वहां से भाग गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!