शिवपुरी। जिले में गोल्डन सेंड से पहचाने जाने वाला रेत का अवैध उत्खनन करने वाले माफिया अब हिंसक होने लगे है वे प्रशासनिक कार्यवाही के जबाब मेें प्रशासनिक कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने से नही चूक रहे है।
इसी प्रकार का एक मामला गुरूवार की सुबह सामने आया जब जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम पर भू-माफियाओं द्वारा ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया।
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए बदरवास तहसीलदार अरविन्द वाजपेयी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि बदरवास के ग्राम ऐनवारा में रातों रात रेत का अवैध रूप से उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है।
इस सूचना पर तहसीलदार श्री वाजपेयी ने राजस्व विभाग की टीम में आर.आई. राजवीर सिंह भदौरिया व पटवारी गिर्राज हिण्डोलिया को साथ लेकर ग्राम ऐनवारा पहुंचे। यहां अवैध रूप से उत्खनन व परिवहन करते हुए दो ट्रेक्टरों को पकड़ा।
इन ट्रेक्टर चालकों से जब रेत संबंधी जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता सके। जिस पर एक ट्रेक्टर चालक ने मौके से भागने की फिराक में आरआई राजवीर भदौरिया व पटवारी हिण्डौलया पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।
बाद में आरोपी मौके से भाग खड़े हुए जबकि दोनों पकड़े गए ट्रेक्टरों को पुलिस थाना बदरवास में रखवा दिया गया। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रही है।
इनका कहना है
हमें सूचना मिली थी कि अवैध रूप से रेत का उत्खनन व परिवहन हो रहा है जब मौके पर पहुंचे तो दो ट्रेक्टरों को पकड़ा, जिसमें एक ट्रेक्टर चालक ने आरआई व पटवारी पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।
अरविन्द वाजपेयी
तहसीलदार, बदरवास, जिला शिवपुरी


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।