खनन माफिया: करैरा में आरक्षक को कुचलने का प्रयास

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में खनन माफियाओ के हौसले बुलंद होते जा रहे है आज ऐसे ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां करैरा मेें एक डंफर चालक ने एक आरक्षक को रौंद कर मारने का प्रयास किया। 

जानकारी के अनुसार जिले के करैरा थाना क्षेत्र के आईटीबीपी कैंपस के सामने तहसीलदार ने एक गिट्टी से भरा डंफर बिना रॉयल्टी धर दबोचा और एक आरक्षक को डंफर में बिठाकर थाने के लिए रवाना कर दिया। 

इस बीच डंफर चालक ने डंफर को बंद कर रास्ते में खड़ा कर दिया और कहा कि डंफर खराब हो गया है। जब आरक्षक नीचे उतर गया तो उसने डंफर को चालू कर भगाने का प्रयास किया तो आरक्षक इस डंफर के नीचे आने से बाल-बाल बचा। 

जिले के बदरवास थानातंर्गत गत दिवस ही ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें आर.आई. और पटवारी पर रेत से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया गया था। आज फिर करैरा में आई.टी.बी.पी. कै पस के सामने तहसीलदार यू.सी.मेहरा ने गिट्टी से भरा ड फर क्रमांक एम.पी.07.जी.ए.4222 को रोका और जांच में पाया कि ड फर में रॉयल्टी नहीं है। 

इस पर तहसीलदार ने पुलिस आरक्षक देवलाल प्रधान को ड फर थाने ले जाने को कहा। लेकिन रास्ते में ही ड्रायवर ने ड फर रोक कर कहा कि ड फर खराब हो गया है। इस पर ड्रायवर और आरक्षक दोनों ही नीचे उतरे और ड फर के आगे खड़े हो गए। 

जैसे ही आरक्षक का ध्यान चूका तो ड्रायवर तेजी से ड फर में चढ़ा और स्टार्ट कर  ड फर को भगा ले गया। इस दौरान आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। थोड़ी सी भी चूक हो जाती है तो इस आरक्षक की जान जा सकती थी। बताया जाता है कि उक्त ड फर ग्राम छितरी के किसी शिशुपाल  सिंह ठाकुर का है। 

इनका कहना है
हां हमने एक ड फर पकड़ा था जिसे आरक्षक के साथ थाने के लिए रवाना कर दिया था रास्ते में  ड फर चालक ने आरक्षक पर ड फर चढ़ाने का प्रयास किया है। इस मामले में आगे कार्यवाही की जाएगी।
यू.सी.मेहरा
तहसीलदार, करैरा

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!