शिवपुरी। यातायात पुलिस के जवानों का एक सांड दुश्मन बन गया है और वह आये दिन सफेद वर्दी धारियों को घायल कर रहा हैं। पुलिस कर्मियों को घायल करने वाला सांड एक ही हैं।
आज एम.एम हॉस्पीटल के सामने ड्यूटी कर रहे आरक्षक मोहन चौहान को सांड ने पीछे से आकर अपने सींगो में फंसा लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे उसके गंभीर चोटें आई।
यह कोई पहली घटना नहीं। इससे पहले भी उक्त सांड ने यातायात कर्मियों को अपना शिकार बना लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एम.एम हॉस्पीटल पर सुबह 10:30 बजे आरक्षक मोहन चौहान की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे एक सांड पीछे से आया और सांड ने सफेद वर्दी देखकर आरक्षक पर हमला कर दिया।
जिससे आरक्षक के शरीर में काफी चोटें आई हैं। वहीं उसके यहां फैंक्चर भी आया है। इससे पहले भी उक्त सांड ने प्रधान आरक्षक मंशूब अली, सुरेश शर्मा, आरक्षक नंदकिशोर, जगदेव सिंह परमार जग्गू पर भी हमला बोल चुका हैं।
जिससे पुलिस कर्मियों के शरीर में चोटें और फैक्चर भी आया था। उक्त सांड की सफेद वर्दी धारियों की इतनी दुश्मनी है कि वह उन्हें देखते ही हमला बोल देता है।
आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए पत्र
आज दोपहर एक सांड द्वारा यातायात पुलिस के आरक्षक पर हमला किये जाने के बाद यातायात प्रभारी पुरूषोत्तम विश्नोई ने नगर पालिका सीएमओ कमलेश शर्मा को एक पत्र लिखा हैं।
जिसमें उन्होंने मांग की है कि शहर में आवारा पशुओं को पकड़ कर कांजी हाउस या अनियंत्र भेजा जाए।
पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि आवारा पशुओं के कारण आये दिन दुर्घटनायें घटित हो रही हैं। वहीं यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त हो रही है। आवारा जानवरों का इतना आतंक है कि वह यातायात व्यवस्था के लिए लगाये गए स्टॉपरों को तोड़ रहे हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।