शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ कस्बे में बीती रात्रि विगत दिवस अज्ञात चोरों ने एक गोदाम को निशाने पर लिया और वहां से 12 हजार रूपए की उड़द चोरी करके ले गए।
जिसकी शिकायत गोदाम मालिक ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णकुमार पुत्र कैलाश नारायण गुप्ता का गोदाम खोड़ में स्थित हैं। गोदाम में उड़द का स्टॉक रखा हुआ था।
बीते 18 सित बर को श्री गुप्ता गोदाम में ताला लगाकर शाम को अपने घर पहुंचे तभी कोई अज्ञात चोर ने गोदाम के पीछे की दीवार तोड़ दी और गोदाम में प्रवेश कर गया। जहां से चोर ने तीन बोरे उड़द की दाल के चोरी कर लिये।
जिनकी कीमत करीब 12 हजार रूपए बताई गई है। कल सुबह 8 बजे श्री गुप्ता गोदाम खोलने के लिए वहां पहुंचे और गोदाम में प्रवेश किया तो बोरे तितर वितर पड़े हुए थे। वहीं दीवार भी टूटी हुई थी। जिससे वह समझ गए की उनके यहां चोरी हुई हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।