शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सैल्समैन सहित अन्य सहयोगीयो पर राशन ना बाटने और राशन का खुर्दबुर्द के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
आरोपी चम्पा राठौर पर हाल ही में गोली काण्ड के मामले में देहात थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। वहीं आरोपी दाताराम धाकड़ विधायक के विश्वास पात्रों में हैं। जो पिछले ल बे समय से सैल्समैन रहकर ग्रामीणों के राशन को डकार रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से ग्राम इमलिया में स्थित राशन की दुकान पर नियमित राशन का वितरण न होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी। इन शिकायतों के आधार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल ने दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें भारी अनियमिततायें पाई गई।
साथ ही यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी संस्था प्रबंधक रघुवर धाकड़ के साथ मिलकर सैल्समैन चन्द्र प्रकाश जोशी व च पा राठौर व दाताराम धाकड़ ने माह जून, जुलाई और अगस्त का राशन ग्रामीणों को वितरित नहीं किया और वह राशन दुकान से भी गायब था। जिसे आरोपियों ने खुर्द बुर्द कर दिया।
राशन में गेंहू चाबल, शक्कर, नमक, मक्का और कैरोसिन शामिल हैं। पूर्व में उक्त दुकान का निल बन किया जा चुका हैं। जिस पर 9 लाख रूपए की रिकबरी भी शेष हैं। बताया जाता है कि एक विधायक के दवाब में उक्त निलंबित दुकान को पुन: प्रारंभ कराया गया था।
उस समय आरोपी दाताराम सैल्समैन था। जिसे हटा दिया गया था। लेकिन दुकान के पुन: प्रारंभ होने पर चन्द्रकाश जोशी को सैल्समैन बनाया गया है। जिसका सहयोग च पा राठौर और दाताराम धाकड़ करते थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।