शिवपुरी। यातायात पुलिस ने आज सुबह स्कूल कैं पस में पहुंचकर स्कूली बसों का निरीक्षण किया। जहां कई स्कूल की बसों में खामियां पाई गई।
जिस पर यातायात प्रभारी पुरूषोत्तम विश्नोई ने स्कूल संचालक को हिदायत दी। साथ ही कहा कि एक सप्ताह के अंदर उक्त खामियों को दूर नहीं किया गया तो उक्त बसों पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।
बताया गया है कि ईस्टर्न हाईटस स्कूल की बसों के निरिक्षण क ेदौरान खामियां पाई गईं। बस क्रमांक 6 में स्पीट गर्वनर नहीं पाया गया। जिससे उक्त बस हाल ही में दुर्घटना ग्रस्त हो चुकी हैं।
वहीं अन्य बसों में इमरजेंसी विण्डो के साथ-साथ चालकों के हैवीबैंज लायसेंस नहीं पाये गए और डे्रस कोर्ट भी नहीं मिला जिस पर श्री विश्नोई ने बस मालिकों के साथ-साथ स्कूल संचालकों को भी हिदायत दी और उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।