संजय बेचैन पर FIR के विरोध में सहरिया क्रांति का अर्धनग्न मार्चपास्ट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश के सीएम की कृपापात्र प्राइवेट कंपनी दिलीप बिल्डकॉन द्वारा कराए जा रहे अवैध उत्खनन का विरोध करने पर सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बेचैन पर एफआईआर करने के विरोध में आज सहरिया क्रांति के सदस्यो ने शिवपुरी की सड़को पर अर्धनग्न मार्चपास्ट किया।

करई कैरउ क्षेत्र में अवैध रूप से फोरलेन हेतु किए गए खेतों पर खनन का मामला गरमा गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अवैध खनन का विरोध करने वालों पर की गई कार्यवाही के विरोध में आज जिला मु यालय पर आदिवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

बताया गया है कि सहरिया क्रांति ने  प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और की गई कायमी को निरस्त करने से लेकर पट्टे की भूमि पर अवैध खनन रोके जानेए अवैध खनन के दोषियों के खिलाफ जाँच कर कार्यवाही किए जाने की स बन्धी माँगे शामिल थीं। 

सहरिया क्रांति के बैनर तले दिया गया यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से सम्बोधित था जिसे कलेक्टोरेट में डिप्टी कलेक्टर श्री उपाध्याय ने ग्रहण किया। इससे पूर्व करई कैरुउ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी सं या में आए सहरिया आदिवासियों ने अर्धनग्न होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रट तक विरोध मार्च किया। 

ज्ञापन में कहा गया है कि 11 सितम्बर को दिलीप बिल्डकॉन की मशीनरी ने नियम विरुद्ध ढंग से बिना खनन अनुमति के सरकारी पट्टे की भूमि पर खुदाई कार्य प्रार भ कर दिया। आदिवासियों को क पनी के स्थानीय प्रबंधकों और उनके लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी तथा उनके खेत खोदना शुरू कर दिया। 

जब इस बात की सूचना सहरिया क्रांति संगठन को लगी तो उत्खनन कर रहे लोगों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया जिस पर आदिवासियों को जातिसूचक गालियां दी गईंए दो आदिवासियों को पीटा गया तथा संजय बेचैन सहित अन्य आदिवासियों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बावजूद पुलिस ने क पनी के कर्ताधर्ताओं पर कार्यवाही न करते हुए उल्टे आदिवासियों और विरोध कर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर जिले के ग्रामीण अंचल में आदिवासियों के साथ अवैध उत्खनन का खेल उक्त क पनी द्वारा खेला जा रहा है।

17 सितम्बर को पुनरू 18 ड फर एवं जेसीबी मशीन कमलू आदिवासी पुत्र भमरा आदिवासी के कैरउ स्थित खेत पर पहुंची खनन प्रारंभ कर दिया। इस मामले में ब हारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड फरों को वापस जाने को कहा तब कहीं जाकर डम्फर वापस हुए। 

कैरउ के रामकिशनए विजय, प्रीतम, नेमी, तारा की पट्टे की भूमि और भूदान की भूमि पर खनन हेतु कराए गए कथित अनुबंध को अविल ब निरस्त किए जाने और खननकर्ताओं पर मामला दर्ज किए जाने की माँग की गई है अन्यथा की स्थिति में भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन प्रार भ करने की बात कही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!